फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body of young man found in bushes

Kaithal News: झाड़ियों में मिला युवक का शव

Wed, 08 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in bushes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मोर चढ़ाई तालाब के पास झाड़ियों में मंगलवार को 37 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सत्तो के रूप में हुई। संतो के भाई संजय का कहना था कि नशे की ओवरडोज ने उसके भाई की जान ले ली। उसने घटना के लिए नशा बेचने वालों को जिम्मेदार ठहराया।

संजय का आरोप था कि नशा बेचने का काम कलायत में धडल्ले से चल रहा है। नशे की ओवरडोज ने उसके भाई की जान ली। संजय ने कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं उनकी सूची लंबी है। नशा बेचने वाले हर गली मोहल्ले तक नशीले पदार्थ को पहुंचाने में लगे हैं। शिकायत करने पर परिवार के सामने समस्या खड़ी कर दी जाती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जिस युवक का सुनसान स्थान पर शव मिला वह विवाहित है। पत्नी के साथ-साथ परिवार में दो लड़की और एक लडक़ा है। तालाब के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी थाना प्रभारी विजय कुमार ने स्थिति से करवाया। घटना की छानबीन के लिए फॉरेंसिंक टीम ने जांच की।  पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेजा।

उधर, कलायत वार्ड दो निर्वतमान पार्षद विक्रम राणा ने कहा कि नशे का प्रसार बड़ा खतरा है। अक्सर झाड़ियों के बीच दिन-रात नशे के लिए युवा डेरा डाले रहते हैं। इस पर अंकुश जरूरी है।


मृतक की पत्नी के बयान लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस गंभीरता से जांच में लगी है। नशा पर अंकुश लगाने के लिए कानूनन और समय-समय पर विभिन्न जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम किए जाते हैं। -विजय कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed