फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body of a young man found in a pile of garbage among the bushes

झाड़ियों के बीच कचरे के ढेर में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a pile of garbage among the bushes
कलायत के गांव बढ़सीकरी कलां में रविवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों के बीच कचरे के ढेर पर पड़ा मिला। शव को कुत्तों ने नौचा हुआ था। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह कलायत पुलिस को किसी ने झाड़ियों के बीच कचरे के ढेर पर एक व्यक्ति का शव के पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में मृतक की पहचान गांव के ही 33 वर्षीय युवक राममेहर के रूप में हुई। राममेहर बनियान और नेकर पहने था। उसके हाथ व गले में काले को रंग का धागा बंधा था। राममेहर की पत्नी मुकेश और माता रोशनी ने बताया कि वह कलायत में एक करियाना स्टोर की दुकान पर काम करता था। रविवार को तड़के करीब तीन बजे वह अपने बीमार बुजुर्ग पिता जय नारायण की देखरेख कर घर से बाहर निकला था। करीब छह बजे राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के पास स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच कचरे के ढेर में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार और ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राममेहर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को खंगाला तो रात्रि नौ बजे के बाद उसके पास किसी की कोई कॉल नहीं मिली। परिजनों के अनुसार रविवार को तड़के करीब तीन बजे राममेहर अपने बीमार बुजुर्ग पिता जय नारायण की देखरेख कर घर से बाहर निकला था। इसके बाद में वापस घर नहीं लौटा। बाद में उन्हें उसका शव झाड़ियों के बीच पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया घटना स्थल पर शव को कुत्तों द्वारा नोंचा हुआ था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। मौके पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो पाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed