फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC's instructions to increase manpower or machinery for cleaning, cleaning of drains

Kaithal News: श्रम शक्ति बढ़ाएं या मशीनरी, सफाई हो, ड्रेनों-नालों को साफ करने के लिए डीसी के निर्देश

Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
DC's instructions to increase manpower or machinery for cleaning, cleaning of drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने बुधवार को शहर में जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित नालों, ड्रेनों और डिस्पोजल प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन करीब है, ऐसे में चाहे श्रम शक्ति बढ़ानी पड़े या मशीनरी, सफाई कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए।

डीसी ने स्पष्ट किया कि सफाई के बाद निकली गाद और कचरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वह दोबारा नालों में न पहुंचे। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य को गंभीरता से लिया जाए—किसी स्थान का एक बार निरीक्षण हो चुका है, इसका मतलब यह नहीं कि दोबारा निरीक्षण नहीं होगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जन स्थल पर चल रहे सफाई कार्यों को शीघ्र पूरा करने और जहाँ कार्य शुरू नहीं हुआ, वहां तुरंत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
n
पुराना बाइपास, बालाजी डिस्पोजल: सफाई ठीक, लेकिन कचरा उठान असंतोषजनक। अधिकारियों को तुरंत उठान सुनिश्चित करने के निर्देश।

n
अंबाला रोड, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास: निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

n
सेक्टर 18, ग्योंग ड्रेन: सफाई कार्य संतोषजनक नहीं। डीसी ने सख्त निर्देश दिए—समय पर सफाई हो, पेड़ों की कटाई-छंटाई भी करवाई जाए। ठेकेदार को श्रमिक या मशीनरी बढ़ाने के निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
जींद रोड, सिविल अस्पताल के पास ट्रंक सीवरेज: सुपर सकर से बंद लाइन खोलने का कार्य निरीक्षण किया गया। डीसी ने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed