फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC visits government school, inspects basic facilities

Kaithal News: डीसी ने किया राजकीय स्कूल का दौरा, मूलभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 09 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
DC visits government school, inspects basic facilities
कैथल के सेक्टर 19 में ​स्थित राजकीय स्कूल में निरीक्षण करतीं डीसी अपराजिता। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। डीसी अपराजिता ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति तथा अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी अपराजिता पहली कक्षा में पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गिनती सुनी और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि तथा आत्मविश्वास की सराहना की।
विज्ञापन


डीसी ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और संस्कार व्यक्ति को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कक्षा की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और बिना झिझक प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नियमित रूप से स्कूल आने, शिक्षकों का सम्मान करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने विद्यालय स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर डीईईओ प्रमोद राणा, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल आदि उपस्थित रहे।

शॉर्ट ट्रिक सिखाई

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से यूपीएससी की तैयारी से जुड़ी जानकारी देना और गणित विषय की आसान शॉर्ट ट्रिक सिखाना रहा। मानवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, समाचार-पत्र पढ़ने की आदत और आत्मविश्वास बनाए रखने जैसे बिंदुओं की जानकारी दी। संवाद

अर्जुन राणा ने विद्यार्थियों को गणित के प्रश्न कम समय में हल करने की कई उपयोगी शॉर्ट ट्रिक सिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों का गहन अध्ययन करने, प्रतिदिन कम से कम चार घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करने और दैनिक अध्ययन की योजना डायरी में लिखने की सलाह दी।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस दौरान विद्यालय प्राचार्या ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed