{"_id":"6a5fb592b6e68e00a6084be2","slug":"dc-visits-anganwadi-center-notice-issued-to-worker-and-supervisor-after-records-found-to-be-unorganized-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152579-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची डीसी, रिकॉर्ड व्यवस्थित न मिलने पर वर्कर व सुपरवाइजर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची डीसी, रिकॉर्ड व्यवस्थित न मिलने पर वर्कर व सुपरवाइजर को नोटिस
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में रिकार्ड जांचती डीसी अपराजिता। प्रवक्
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने मंगलवार सुबह शहर के बलराज नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-413 का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन की उपलब्धता, बच्चों व कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों, खिलौनों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। रिकॉर्ड संतोषजनक न मिलने पर डीसी ने संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने राशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन के स्टॉक, राशन रखने के बॉक्स का बारीकी से निरीक्षण किया और उसे अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्चों और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर की भी विस्तार से जांच की गई।
मशीन खराब मिलने पर जताई नाराजगी
डीसी ने केंद्र में उपलब्ध आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप की एक्सपायरी डेट भी जांची और निर्देश दिए कि टीकाकरण आदि की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। निरीक्षण के दौरान बच्चों की लंबाई और वजन नापने वाली मशीन खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीसी अपराजिता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं की सूची तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए। जिन केंद्रों में मशीनें खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए और आवश्यकता होने पर नई मशीनों की मांग भेजी जाए, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश
उन्होंने कहा कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में किसी तरह की सुविधाओं की कमी न हो। सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार बच्चों को खाने-पीने की व्यवस्थाओं सहित अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। डीसी ने स्टॉक में रखे खिलौनों, बच्चों को सिखाने के लिए रखी गई आवश्यक सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर को सही ढंग से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए।