{"_id":"64f0ea73c66fdfaaa4053d24","slug":"dc-jagdish-sharma-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-208867-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीसी जगदीश शर्मा को सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीसी जगदीश शर्मा को सम्मान से नवाजा
Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईएएस अधिकारी डीसी जगदीश शर्मा वीरवार को सेवानिवृत हो गए। जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा। इसमें उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ऊषा शर्मा, पुत्र नीरज शर्मा, पुत्री नितिका शर्मा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों से लोग बहुत उम्मीदें रखते हैं। हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरे।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने डीसी जगदीश शर्मा के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इनके नेतृत्व में अच्छा कार्य हुआ है। एक कुशल प्रशासक की भूमिका का निर्वहन इन्होंने किया है। जिला में बाढ़ की स्थिति व अन्य कानून व्यवस्था के लिए एक सुलझा हुआ निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डीसी जगदीश शर्मा की धर्मपत्नी ऊषा शर्मा ने कहा कि इन्होंने सदैव पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज हित के कार्य किए। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश भारद्वाज, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, जिप सीईओ अश्वनी मलिक, सीएमजीजीए अपूर्वा, एसडीएम कपिल कुमार व कृष्ण कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, तहसीलदार अनिल बिढ़ान, डीआईपी आरओ कृष्ण कुमार मौजूद रहे।