फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC appeals to people to maintain peace

Kaithal News: डीसी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

Sat, 26 Apr 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
DC appeals to people to maintain peace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन और शांति बनाए रखने के लिए डीसी ने सामाजिक संगठनों के साथ शांति समिति ने बैठक की। बैठक में डीसी ने कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। बैठक में जिलेभर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक में जिले में भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श किया। शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव भी दिए और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी प्रीति ने कहा कि पहलगाम की घटना से सभी आहत हैं। सरकार अपने स्तर पर कदम उठा रही है, लेकिन जिले में ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे आपस का भाईचारा खराब हो। कैथल शांति प्रिय जिला है, आगे भी हमें मिलकर एक दूसरे का साथ देना है। शांति का संदेश जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सभी का सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि दहशतगर्द का कोई जाति व धर्म नहीं होता। इसलिए किसी विशेष धर्म व जाति को प्वाइंट आउट न किया जाए। शांति समिति समाज के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए आप सभी आमजन को शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करें और सतर्क भी रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

डीसी प्रीति ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डाले। अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

डीसी ने सभी उप मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उप मंडल स्तर पर भी शांति समिति की बैठक करें और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए विचार विमर्श करें। वहीं, पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि गांव में पांच सदस्यीय शांति समिति बनाई जाए और ग्राम सभा के माध्यम से गांव में आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश।

स्कूलों में प्रार्थना सभा के माध्यम से बच्चों को भी प्यार प्रेम से रहने का संदेश दें। इसी प्रकार सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपने अपने स्तर पर समाज में आपसी सद्भाव का संदेश दें।

डीसी प्रीति ने आह्वान किया कि अफवाहों पर विश्वास न करें और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है जानकारी पर ही विश्वास करें। भाईचारे के मामले में कैथल जिला उदाहरण प्रस्तुत करें। इस अवसर पर शिव शंकर पाहवा, मौलाना सइदूर रहमान, जमालुद्दीन, सतपाल गुप्ता, टेकचंद, गुरदेव बडसिकरी, अशोक पंजाबी सेवा सदन, गुरदीप, सिस्टर डैलिमा, रोशन लाल, गुरुद्वारा नीम साहिब से अंग्रेज सिंह, गीता भवन से सुभाष, बर्फानी सेवा मंडल सुरेंद्र, रेल कल्याणी यात्री संघ बलवंत, राजू डोहर सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed