{"_id":"66a199ead704fc924a00d704","slug":"davs-best-performance-in-group-dance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437823-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समूह नृत्य में डीएवी की बेहतरीन प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समूह नृत्य में डीएवी की बेहतरीन प्रस्तुति
Thu, 25 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। हरियाणा राज्य बॉल कल्याण परिषद की ओर से नारायणगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में समूह नृत्य में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी एवं राज्य परिवहन मंत्री असीम गोयल विशेषरूप से शामिल हुए। बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। प्राचार्या साधना बख्शी ने समूह नृत्य में भाग लेने वाले स्कूल के बच्चों सहित स्टाफ को बधाई दी। कहा कि इस समारोह में स्कूल से बच्चों द्वारा समूह नृत्य में प्रस्तुति देना अपने आप में सराहनीय है। बच्चों की इस प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में जिला बॉल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान स्कूल की अध्यापिका गीता गौड़, संगीत विभाग से श्स्वदेश, जसबीर, विकास, शशि शर्मा, पूनम रानी आदि मौजूद रहे।