फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV students won in Yoga

योग में डीएवी के छात्रों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
DAV students won in Yoga
DAV students won in Yoga - फोटो : Kaithal
जिला योग खेल एसोसिएशन की ओर से आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

9 से 14 आयु वर्ग के पारंपरिक योग प्रतिस्पर्धा में हिमांशु ने द्वितीय स्थान और आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक योग जोड़ी में 14 से 18 आयु वर्ग में आकाश व आदित्य ने द्वितीय, शिवांक नेे आर्टस्टिक सोलो योग प्रतिस्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक योग प्रतिस्पर्धा के 14 से 18 आयु वर्ग में आकाश द्वितीय स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। 14 से 18 आयु वर्ग ने लड़कियों की टीम पारंपरिक योग प्रतिस्पर्धा में प्रथम और आर्टस्टिक योग प्रतिस्पर्धा में द्वितीय, जोड़ी आर्टस्टिक योग प्रतिस्पर्धा में कोमल तथा अनन्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 09 से 11 अक्तूूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह की प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed