फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Public School Pundri first in Children's Festival

Kaithal News: बाल महोत्सव में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी प्रथम

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
DAV Public School Pundri first in Children's Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी में आयोजित हुए राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल महोत्सव में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के नृत्य प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

सोमवार को स्कूल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य साधना बख्शी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस बाल महोत्सव का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया था। जिसमें पूरे राज्य से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। स्कूल के नृत्य प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए चौथे ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी यह उपलब्धि पाकर बहुत खुश थे। प्राचार्या ने अध्यापिका गीता गौड़, पूनम, ममता खुराना, संगीत अध्यापक स्वदेश, जसबीर व विकास को बधाई दी और उन्हें इसी प्रकार उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार लुधियाना पंजाब में एसजीएफआई की ओर से 10 से 14 तारीख तक राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी स्कूल पूंडरी की कराटे खिलाड़ी वाणी ने अंडर-14 आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में कुल छह राउंड हुए थे। कराटे खिलाड़ी वाणी ने सभी पांच राउंड जीत लिए और राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल करने में कामयाब रही। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों में पदक जीतकर आए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की और शारीरिक प्राध्यापक सुशील कुमार, कोच व उनके अभिभावकों, स्टॉफ को बधाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed