फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Police Lines team won the gold medal in handball.

Kaithal News: हैंडबॉल में डीएवी पुलिस लाइन की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 27 Jul 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
DAV Police Lines team won the gold medal in handball.
डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आयोजित हैंडबॉल मैच में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल में क्लस्टर स्तरीय हैंडबॉल एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजू गंभीर और ऑब्जर्वर रुपिंदर वालिया की उपस्थिति में हुआ। हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद ने रजत तथा ओएसडीएवी कैथल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की नवनीत, अवनी और नूर ने स्वर्ण पदक, जबकि जसमीत और इशानी ने रजत पदक जीते। ओएसडीएवी की रवनीत और दशमिता ने स्वर्ण तथा धारवी, काशवी और विष्णु ने रजत पदक अर्जित किए। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की वंदिता, साधना, दीक्षा और नैना ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि काव्या ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की इशिका ने रजत तथा ओएसडीएवी की तनिष्का ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के नक्ष ने स्वर्ण और परीक्षित ने रजत पदक जीता, जबकि ओएसडीएवी के परम ने रजत पदक अपने नाम किया। प्राचार्या अंजु गंभीर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed