{"_id":"624361bfde2a567ddf27deee","slug":"daura-s-team-first-in-open-circle-kabaddi-competition-kaithal-news-knl103307851","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में गांव दयौरा की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में गांव दयौरा की टीम रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्यौदा गांव में सोमवार देर रात तक चली ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में द्यौरा गांव की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता किसान आंदोलन में मृतक किसानों की याद में गांव के युवा काला प्यौदा व नवदीप गिल ने करवाई। इसमें हरियाणा व पंजाब की चार-चार टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणवी गायक बिंदर दनोदा व हरियाणवी कवि रमेश चहल ने शिरकत की। वे खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी हौसलाअफजाई की। आयोजक काला प्यौदा व नवदीप गिल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख, द्वितीय टीम को 71 हजार और बेस्ट रेडर व कैचर को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में द्योरा गांव की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये मिले। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 71 हजार रुपये संगरूर के गांव गिरबा मंडी की टीम ने जीता। बेस्ट रेडर पंकज बैरी को चुना गया और बेस्ट कैचर का खिताब अमन द्यौरा को मिला। दोनों खिलाड़ियों को इनाम के रूप में बाइक दी गई।