फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters who came after winning gold, silver and bronze medals were welcomed with a victory procession

सोना, चांदी व कांस्य पदक जीतकर आईं बेटियों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Daughters who came after winning gold, silver and bronze medals were welcomed with a victory procession
Daughters who came after winning gold, silver and bronze medals were welcomed with a victory procession - फोटो : Kaithal
दुबई में हुई जूनियर और यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटी तीनों बेटियों को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के साथ अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। होनहार बेटियों स्वागत में विजय जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के खेल सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति सहित खेल अधिकारियों ने तीनों होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। 18 से 30 अगस्त तक अगस्त तक जूनियर और यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप हुई थी। इसमें कैथल से तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय कीर्ति ढुल ने जूनियर चैंपियनशिप के 81 प्लस किलो भार वर्ग में गोल्ड हासिल किया, कीर्ति ने फाइनल में मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी को हराया था। जनकपुरी कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय संजना ने जूनियर चैंपियनशिप के 81 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। पट्टी अफगान निवासी 17 वर्षीय लासू यादव ने यूथ चैंपियनशिप के 66 से 70 किलो भारवर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया हैं। तीनों खिलाडी पहले भी कई बार मेडल लाकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कैथल पहुंचने पर आरकेएसडी खेल सेंटर में स्वागत किया गया। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल की अगुवाई में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य कोच राजेंद्र सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। साकेत मंगल ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया जाएगा। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। समिति की ओर से तीनों खिलाड़ियों को 5 सितंबर को टीचर डे के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बॉक्सिंग खिलाड़ी कीर्ति ढुल, संजना व लासू यादव ने जीत का श्रेय अपने तीनों कोच राजेंद्र सिंह, गुरमित सिंह व विक्रम ढुल को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड लाना है। कोच राजेंद्र सिंह ने कहा कि जूनियर और यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीन बेटियों ने मेडल हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों की मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। खेलो हरियाणा में भी बॉक्सिंग में सात खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किए हैं। इस अवसर पर अश्विनी शोरेवाला, नरेश शोरेवाला, आरकेएसडी प्रबंधक समिति के महासचिव पंकज बंसल, सुनील चौधरी, श्याम बंसल, फार्मेसी कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रधान अरुण सर्राफ प्रधान, चंद्रभान डायरेक्टर स्पोर्ट्स, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला, डॉ. बृजेंद्र ढांडा, कोच अनूप धीमान व वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज बंसल मौजूद रहे।

इसके बाद कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल सहित अन्य के साथ खुली जीप में सवार कर तीनों खिलाड़ियों के लिए विजयी जुलूस निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल संबंधी देशभक्ति गीतों से वातावरण में उत्साह का संचार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed