फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters made their mark from Olympics to space: Naveen Jindal

ओलंपिक से अंतरिक्ष तक बेटियों ने बनाई पहचान : नवीन जिंदल

Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters made their mark from Olympics to space: Naveen Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ढांड रोड स्थित एक निजी पैलेस में शनिवार को नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर सांसद नवीन जिदंल ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओलंपिक से अंतरिक्ष तक बेटियों ने अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को शिक्षित बनाने की दिशा में यह छात्रवृत्ति योजना बेहद कारगर सिद्ध होगी। इससे वे बेटियां अपनी पढ़ाई पूरी करके सपनों को उड़ान दे पाएंगी, जो आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों से संबंधित है। जिंदल ने कहा कि यह योजना उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल की सोच है। योजना को इससे पूर्व छत्तीसगढ़, उड़ीसा व झारखंड जैसे राज्यों में फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शालू जिंदल ने बेटियों को शिक्षित करने की जो मुहिम छेड़ी है। उसमें हम सभी उनका सहयोग करेंगे। जिंदल ने कहा कि उनकी तरफ से अपनी छोटी बहनों और बच्चियों के लिए रक्षाबंधन पर यह योजना एक तोहफा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में जो मेडल मेडल देश ने जीते हैं, उसमें अधिकतर योगदान हरियाणा के खिलाड़ियों खासकर बेटियों का है। लोकसभा क्षेत्र को शिक्षित, विकसित और स्वस्थ बनाने के लिए उन्होंने आईटीआई संस्थानों अस्पतालों को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। इसके साथ-साथ किसानों को भी समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद की पत्नी शालू जिंदल ने कहा कि योजना को ऑनलाइन रूप से भी संचालित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन से वेबसाइट पर क्लिक करके इस योजना संबंधी पूरी जानकारी घर बैठकर ही प्राप्त कर सकता है। इतना ही नहीं वेबसाइट के जरिए ही इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन फार्म भी भरा जा सकता है। इसके बाद संबंधित टीम आवेदक से संपर्क करेगी।

इसी कड़ी में सांसद नवीन जिंदल ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेड़े में शामिल की गई दो नई मेडिकल वैन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि पूर्व बिजली मंत्री ओमप्रकाश जिंदल की सोच थी कि कि यदि बेटा पढ़ता है तो एक परिवार का भला होगा और यदि बेटी पढ़ेगी तो दो परिवारों की दशा बदलेगी उन्हीं की सोच को आगे बढ़ाते हुए जिंदल परिवार की ओर से जनकल्याण की यह योजनाएं शुरू की जा रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की लघु फिल्म को भी लांच किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम गुर्जर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, तेजवीर सिंह पूंडरी, चेयरमैन कैलाश भगत, रवि तारांवली, रामप्रताप गुप्ता, जेबी खुरानिया, रामकुमार गर्ग प्रधान अनाज मंडी, अमरजीत छाबड़ा, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, शीला देवी उपाध्यक्ष, सुरेश गर्ग नौच, नवनीत गोयल, कृष्ण बंसल, महंत रघु गिरि, महंत रूद्र पुरी, महंत राजेंद्र पूरी, मंच संचालिका डॉ. शालिनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed