फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters are not less, they are the future: Dr. Kirti

कमतर नहीं, भविष्य हैं बेटियां : डॉ. कीर्ति

Wed, 16 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Daughters are not less, they are the future: Dr. Kirti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव करोड़ा में मंगलवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एसएमओ डॉ. कीर्ति शर्मा रहीं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और किसी भी दृष्टि से बेटों से पीछे नहीं हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि बेटियां न केवल परिवार बल्कि गांव और समाज का नाम भी रोशन कर रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज भी कुछ क्षेत्रों में लड़कों की तुलना में लड़कियों का जन्म अनुपात कम है, जो एक गंभीर सामाजिक समस्या है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने चेताया कि यदि बेटियों की संख्या लगातार कम होती रही तो आने वाले समय में विवाह योग्य युवकों के लिए जीवनसाथी मिलना मुश्किल हो जाएगा। इससे सामाजिक अपराधों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बैठक में उपस्थित महिलाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। डॉ. शर्मा ने आह्वान किया कि वे अपने गांव और समाज में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करें और उन्हें शिक्षा व समान अवसर दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर काजल, रेखा देवी, सरस्वती, कविता, पूनम, प्रियंका, मंजू, सविता, मनीषा, सोनी, मुन्नी देवी, खुशबू, निशा रानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed