{"_id":"681bbbd392b72ce2d406c167","slug":"darkness-engulfed-kalayat-and-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-641343-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत, सीवन में छाया घुप अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत, सीवन में छाया घुप अंधेरा
Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/सीवन। ब्लैक आउट को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए पूरा नगर कलायत अंधेरे में डूब गया। प्रशासन ने 7ः50 से 8ः00 बजे तक आवासों, दुकानों व सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की लाइटें पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
आदेशों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर पूरे नगर की लाइटें पूरी तरह से बंद रहीं। केवल सड़क पर चलने वाले वाहनों की लाइटें नजर आई। नगरवासियों का कहना था कि संपूर्ण ब्लैक आउट के समय में वाहनों के चलने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।
इसी प्रकार कुछ लोगों ने इस आदेश का उल्लंघन किया। अंबाला रोड स्थित एक निजी पैलेस ने लाइट नहीं बंद की थी। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें छाईं रहीं। उधर, सीवन समेत जिले के अन्य इलाकों में भी युद्ध के आसार और बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति के बीच मंगलवार रात्रि सीवन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
रात्रि सात बजकर 50 मिनट से लेकर रात्रि आठ बजे तक सीवन में लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखीं।
पूरे शहर में अचानक अंधेरा छा गया जिससे माहौल गंभीर और शांतिपूर्ण बन गया। यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की अपील और सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों के प्रभाव स्वरूप उठाया गया।
लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और सभी ने इस प्रतीकात्मक समर्थन को अपनाया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा।