Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAP fertilizer not reached in Rajound Pax for a month, farmers worried

Kaithal News: राजौंद पैक्स में एक माह से नहीं पहुंची डीएपी खाद, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer not reached in Rajound Pax for a month, farmers worried
राजौंद। राजौंद पैक्स में पिछले करीब एक माह से डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की बिजाई का कार्य तेजी से चल रहा है और किसानों को फसल की बिजाई के समय डीएपी खाद की आवश्यकता है लेकिन पैक्स में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान भटकने के लिए मजबूर हैं। पैक्स कर्मचारियों के अनुसार राजौंद पैक्स में 19 अक्तूबर को डीएपी खाद का एक ट्रक आया था। इसके बाद करीब एक माह बीत जाने के बावजूद खाद की कोई नई खेप नहीं पहुंची है। किसानों का अधिकांश लेन-देन इसी पैक्स के माध्यम से होता है और प्रत्येक फसल के समय किसान अपने खातों के माध्यम से यहां से खाद व बीज उठाते हैं। ऐसे में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसान रमेश और राजिंद्र का कहना है कि गेहूं की बिजाई का सीजन चल रहा है और इस समय डीएपी खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो गेहूं की बिजाई प्रभावित होने के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसानों ने संबंधित विभाग व अधिकारियों से मांग की है कि राजौंद पैक्स में जल्द से जल्द डीएपी खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करवाई जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed