फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Danger of new variants of Corona increases amid winter, orders for vigilance

Kaithal News: सर्दी के बीच कोरोना के नए वेरिएंट का बढ़ा खतरा, सतर्कता के आदेश

Fri, 22 Dec 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Danger of new variants of Corona increases amid winter, orders for vigilance
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। बढ़ रही सर्दी के बीच कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 का खतरा बढ़ा है। इसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई हिदायतों को लेकर सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को सतर्क किया गया है और बचाव के लिए जागरूक रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, मौसम में हुए बदलाव के कारण बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की ओपीडी भी बढ़ी है। अब प्रतिदिन 800 की बजाय करीब 1200 ओपीडी प्रतिदिन इन तीनों बीमारियों की हो रही है। विभाग ने खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों के सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। चिकित्सक भी बच्चों और बुजुर्गाें को सुबह व शाम के समय बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।

ऑक्सीजन प्लांट पिछले करीब दो साल से बंद
वैसे तो स्वास्थ्य विभाग नए वेरिएंट के बचाव को लेकर कार्य कर रहा है, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले करीब दो साल से बंद पड़ा है। विदित हो कि शुरुआत में केवल छह महीने ही ऑक्सीजन प्लांट चला था। इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अक्टूबर 2021 में पीएम केयर फंड के तहत किया गया था। इसके निर्माण के बाद यह छह महीने तक ही चल पाया है, जबकि दो साल से इसे संचालित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले में अब तक आए हैं इतने केस-
जिले में इस समय कोरोना का कोई भी संक्रमित केस नहीं है। अब तक कुल 378 मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं। वहीं, पूरे जिले में अब तक पांच लाख 58 हजार 889 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 15 हजार 496 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों के लिए 450 बेड हैं। इसमें 195 ऑक्सीजन बेड, 42 आईसीयू बेड, 39 वेंटिलेटर, नौ बच्चों के वेंटिलेटर व छह ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर हैं। इसके साथ ही पांच ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसमें चार ऑक्सीजन प्लांट निजी अस्पताल के हैं, जबकि एक हजार एलपीएम का प्लांट जिला नागरिक अस्पताल में है, जो इस समय चालू नहीं है। 227 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर हैं। 266 डी टाइप सिलिंडर और 471 बी टाइप सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने यह हिदायतें की हैं जारी-
- कोरोना से लक्षण मिलने पर सैंपल करने के आदेश।
- भीड़भाड़ वाले इलाकाें में मास्क का प्रयोग करना।
- बार बार सैनिटाइजेशन करना।
- संक्रमण से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना।

वर्जन-
फोटो नंबर-08
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आमजन और स्टाफ को लेकर हिदायतें जारी कर दी हैं। इन हिदायतों के तहत विभाग ने तैयारी भी पूरी कर ली है। इसके तहत जल्द ही सैंपलिंग भी शुरू की जाएगी। फिलहाल स्टाफ को कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपलिंग करने के आदेश जारी किए हैं।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed