फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Damage caused by strong storm, hailstorm

Kaithal News: तेज अंधड़, ओलावृष्टि से नुकसान

Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Damage caused by strong storm, hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देर रात को तेज हवाओं के साथ बारिश व कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। तेज अंधड़, ओलावृष्टि से नुकसान होने के अलावा बारिश के बाद गर्मी से लोगों के साथ पशु-पक्षियों को भी राहत मिली।

अंधड़ के चलते कई जगहों पर सड़कों पर वृक्ष टूटकर गिर गए। उधर, जाट खेल मैदान में धार्मिक कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट तेज अंधड़ में गिर गया। उसे सुबह दोबारा से लगाया गया। जिलेभर में औसतन छह एमएम बारिश हुई है। शनिवार सुबह से ही 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली।
विज्ञापन


जिले में सबसे अधिक बारिश राजौंद क्षेत्र में हुई है और सबसे कम बूंदाबांदी गुहला क्षेत्र में हुई है। राजौंद में 25 एमएम, सीवन आठ एमएम, ढांड में तीन एमएम, पूंडरी में तीन एमएम, कलायत में दो एमएम, कैथल में एक एमएम व गुहला में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। बारिश के बाद शनिवार को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में भी धूप का कम असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। निरंतर धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। धान की पनीरी की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed