{"_id":"6851c62a7151156a1a02b12a","slug":"daksha-prajapati-jayanti-will-be-celebrated-in-bhiwani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-672261-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भिवानी में मनाई जाएगी दक्ष प्रजापति जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भिवानी में मनाई जाएगी दक्ष प्रजापति जयंती
Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) के राष्ट्रीय सह-संयोजक (मीडिया प्रकोष्ठ) कृष्ण टीक ने जानकारी दी है कि आगामी 13 जुलाई को भिवानी स्थित हुडा ग्राउंड में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य मंत्रीगण व समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शिरकत करेंगे।
कृष्ण टीक ने बताया कि राज्य सरकार महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथियों को व्यापक स्तर पर मनाकर उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उसी श्रृंखला में दक्ष प्रजापति जयंती को भी प्रदेश स्तर पर भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
22 को बैठक ः कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए 22 जून को भिवानी के मिनी बाईपास रोड स्थित विदाई गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें निमंत्रण अभियान, मंच व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता, और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कृष्ण टीक ने समाज के सभी सदस्यों से 13 जुलाई को भिवानी पहुंचकर समारोह में भाग लेने की अपील की है, ताकि समाज की एकता और महापुरुषों के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ समाज के वरिष्ठ नेता रामरूप बाले, सुरेंद्र कालिया, अर्जुन मास्टर आदि उपस्थित रहे।