फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

जिले में कोरोना संक्रमित 62वीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
d
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित करीब 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अब जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 62 हो गई है। महिला गांव नौच की रहने वाली थी। उसने 26 मार्च को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। उसी दिन महिला को संक्रमित पाए जाने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था। जहां 27 मार्च को महिला की मौत हो गई। महिला कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ शुगर व हाइपरटेंशन से भी पीड़ित बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं जिले में 30 अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230 हो गई है। हालांकि कोरोना काल की शुरुआत से लेकर कैथल में अब तक 4491 संक्रमित व्यक्ति पाए जा चुके हैं, उनमें से 4200 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 11 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस समय जिले में संक्रमित व्यक्ति मिलने की दर 2.5 प्रतिशत है। इसके अलावा रिकवरी दर 94 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार जारी है। शनिवार को 135 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 125 व्यक्तियों ने वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। ऐसे ही 10 व्यक्तियों को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में हमें नियमों का पहले की तरह गंभीरता से पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिलावासी वैक्सीन लगवाएं।
डॉ. ओमप्रकाश, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed