फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

नौकरी से हटाए जाने से आहत जाट आईटीआई के अनुदेशक ने निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
d
दो दिन पहले नौकरी से हटाए जाने से आहत जाट प्राइवेट आईटीआई के अनुदेशक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों व विद्यार्थियों ने फर्जी हस्ताक्षर करवाकर प्रिंसिपल व एक अन्य अनुदेशक पर आरोप लगाए हैं। साथ ही मैनेजमेंट पर भी कोई भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने रविवार की सुबह संस्थान में लोगों से एकत्रित होने की अपील की है। उधर, उपरोक्त सभी आरोपों पर जाट आईटीआई के प्रिंसिपल सत्यवान मलिक ने कहा कि अनुदेशक लगाने व हटाने का काम मैनेजमेंट का है। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सभी निराधार हैं। वे स्वयं संदीप के जल्द स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग पढ़ाने वाले जाट आईटीआई के अनुदेशक संदीप कुमार ने शनिवार को आईटीआई में ही जहर निगल लिया। उन्हें तुरंत शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में पहुंची अनुदेशक की पत्नी पूनम ने कहा कि उसके पति जाट आईटीआई में कई सालों से काम कर रहे हैं। यहां अब उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। बिना नोटिस के उन्हें निकाल दिया गया। उन्हें निकालने का कारण बच्चों द्वारा की गई शिकायत बताया गया है। जबकि बच्चों के इस शिकायत पर फर्जी हस्ताक्षर करवाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां पहुंचे परिजन नितेश ने कहा कि संदीप का एक यूट्यूब चैनल भी है। वह जिन बच्चों को पढ़ाते हैं, उन बच्चों से पूछ लिया जाए, वे कैसे अनुदेशक हैं। इसके बावजूद बच्चों के कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उस पर इनके खिलाफ शिकायत लिखकर उन्हें हटा दिया गया। संदीप कुमार मैनेजमेंट के पास भी गए। लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। इन कारण वे आज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- शनिवार सुबह भी सर के साथ हुआ झगड़ा
अस्पताल के बाहर पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि सुबह भी संदीप सर के साथ झगड़ा हुआ। जिस कारण मजबूरन उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया है। उनके कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें हटाया गया है। वे खुद इस मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी एक अनुदेशक ने संदीप सर के साथ झगड़ा किया है। समाज के लोगों से की संस्थान में आज एकत्रित होने की अपील

अनुदेशक संदीप के परिजन नितेश कुमार ने समाज के लोगों से अपील की है कि संदीप के साथ जो भी हुआ, उसका जवाब लेने के लिए वे रविवार की सुबह संस्थान में जाएंगे। संस्थान से जुड़े लोगों से भी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों। ताकि पता चले कि संदीप की गलती क्या है? उन्हें क्यों हटाया गया है? उनकी आज की हालत के लिए जो प्राध्यापक जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
जाट कॉलेज के प्रधान इंद्र नौच ने कहा कि वे बाहर हैं। वे संस्थान पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी कुछ बता पाएंगे।
अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन जाट कॉलेज में अनुदेशक के जहर पीने की सूचना जरूर आई है।
रमेश कुमार, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed