फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

पार्टी के बहाने बुलाकर पिलाई शराब फिर हथौड़े से कर दी हत्या,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
d
पार्टी के बहाने बुलाकर गांव साकरा व कौल के बीच कच्चे रास्ते पर शराब के नशे में हथौड़े से वार कर 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक गांव ब्रास धौलाकुआं का रहने वाला है। जो कि घर से लापता था। सूचना पर कैथल के ढांड थाना पुलिस और मधुबन से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर हथौड़ा, शराब की बोतलें व एक डिब्बे में नशीला पदार्थ मिला। कैथल से डीएसपी रविंद्र सांगवान व सीआईए की टीम ने भी मौके पर जांच की।
विज्ञापन

गांव ब्रास के धौलाकुआं निवासी बलवान ने बताया कि उसके बेटे जयपाल की 3-4 साल से निगदू में श्रीशनिधाम मंदिर के पास शीशा व एल्युमिनियम की दुकान थी। 20 जनवरी की सुबह वह रोज की तरह दुकान पर गया था। शाम करीब सात बजे उन्होंने जयपाल को फोन किया कि वह घर कब आएगा। तो उसने कहा कि काम पूरा होने पर आऊंगा। जब रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर 21 जनवरी को सूचना मिली कि गांव साकरा व कौल के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो वह शव जयपाल का था।
विज्ञापन

मृतक के पिता बलवान ने बताया कि उसके बेटे जयपाल की 25 दिन पहले निगदू में किसी से रुपयों को लेकर मारपीट हुई थी। वहीं बजीदा गांव में भी एक साल पहले झगड़ा हुआ था। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। परिजनों के कहने पर पुलिस दोनों मामलों को उसी से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के लिए बुलाया, लेकर गया था पानी की बोतल
निगदू स्थित जयपाल की दुकान पर दो लड़के काम करते हैं। जिन्होंने बताया कि जयपाल के पास दो फोन थे। शाम करीब 7 बजे किसी की कीपैड वाले फोन पर कॉल आई थी तो कह रहा था कि आज पार्टी करनी है। इसके बाद जयपाल पानी की बोतल लेकर चला गया था। कीपैड वाला मोबाइल उसने दो दिन पहले ही खरीदा था। उन्होंने कई बार जयपाल को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। पुलिस को घटना स्थल से कीपेड वाला फोन नहीं मिला।

एक साल पहले हुई थी शादी
जयपाल की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बड़ा भाई व छोटी बहन है। जयपाल के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक जयपाल के भाई ने बताया कि बुधवार रात जब वह अपने भाई को निगदू में ढूंढ रहे थे रात करीब 1 बजे एक लड़का जोकि मुंह पर कपड़ा लपेटे था बाइक पर सवार होकर आया और पेट्रोल पंप के बारे में पूछा था। उसके पांव मिट्टी में सने थे।
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
जयपाल की हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विरेंद्र सिंह सांगवान, डीएसपी कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed