फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
d
खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव जिलेभर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारों में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेका और अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत सिख वेशभूषा में सजे पांच प्यारों ने की। संगत ने जगह जगह फूलों की बरखा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। शहर में मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहिब में हुआ। सुबह हेड ग्रंथी निर्मल सिंह ने श्री अखंड साहिब का भोग पाया और शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा नीम साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को भव्य पालकी पर सुशोभित किया गया था। नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे बैंडबाजे वालों ने गुरुबाणी का गुणगान किया। शहर की श्री सुखमणि सभा सोसाइटी के सदस्य शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। आगे-आगे महिलाएं झाड़ू लगाने की सेवा कर रही थी।
विज्ञापन

नगर कीर्तन डोगरा गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, करनाल रोड वह मटका चौक से होते हुए श्री गुरु तेग बहादुर चौक पर पहुंचा। शहर में जगह जगह धार्मिक संस्थाओं और संगत की और से लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन में शामिल कीर्तन जत्था साहब सिंह, गुरप्रीत सिंह ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला, मां गुजरी दे चन वरगा चन होर कोई नहीं हो सकदा शबद पेश किए। एसजीपीसी सदस्य शरणजीत सिंह सौथा ने कहा कि हमें गुरु जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। सुखबीर सिंह मांडी ने संगत को अमूत संचार कर गुरु के सिख सजने के लिए प्रेरित किया। गतका पार्टी में शामिल सिख नौजवानों ने गतका के करतब भी दिखाए। इस मौके पर बाबा पाला सिंह, एसजीपीसी मैनेजर रुपिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह एडवोकेट समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed