फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

छात्राएं बोली....आखिर कब तक हम पैदल ही मापती रहेंगी सड़क, विद्या वाहिनी चलवाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
d
शहर में बेटियों को विद्या वाहिनी बस न चलने से बस स्टैंड से कॉलेज तक व कॉलेज से बस स्टैंड का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि वह विद्या वाहिनी बस में कॉलेज से बस स्टैंड पहुंचती थी तो आगे गांव की बस आसानी से मिल जाती थी। लेकिन जब से विद्या वाहिनी बंद हुई है तब से जब तक वह बस स्टैंड पर पहुंचते हैं तो गांव की बसें छूट जाती हैं। जिससे घंटो तक अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। छात्राओं ने कहा कि विद्या वाहिनी बस सेवा दोबारा शुरू होनी चाहिए, ताकि छात्राएं समय से अपने घर पहुंच सकें।
विज्ञापन

आईजी कॉलेज की बीए की छात्रा तमन्ना ने कहा कि जब से विद्या वाहिनी बंद हुई है, तब से बस स्टैंड से कॉलेज तक पैदल ही आना-जाना पड़ रहा है। यदि ऑटो में आते हैं तो हर रोज किराए के लिए पैसे नहीं होते।
विज्ञापन

छात्रा काजल ने बताया कि विद्या वाहिनी बस सेवा बंद होने से सुबह भी कॉलेज में देरी से पहुंचती हैं और शाम को घर भी देरी से पहुंचती है। प्रशासन से अपील करते हैं कि बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा मनप्रीत ने बताया कि विद्या वाहिनी मेें छात्राएं अपने आप को सुरक्षित समझती हैं। वह भी बस स्टैंड से कॉलेज का सफर पैदल तय करती है। लेकिन मन में भय बना रहता है। जल्द से विद्या वाहिनी चलवाएं।
छात्रा नवदीप का कहना है कि पहले विद्या वाहिनी जाती थी, लेकिन अब पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी साहब आखिर कब तक हम पैदल ही जाती रहेंगी, अब तो विद्या वाहिनी चलवा दो।
छात्रा बलजीत ने बताया कि बस स्टैंड से कॉलेज व कॉलेज से बस स्टैंड तक पैदल सफर करने में 50 मिनट लगती है। यदि विद्या वाहिनी चलती तो यह सफर 10 मनिट से भी कम समय में तय हो जाता है।

छात्रा काजल का कहना है कि यदि विद्या वाहिनी चलती तो यह समय बच जाता और वह समय से घर पहुंच जाते। उन्होंने प्रशासन से विद्या वाहिनी जल्द चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed