फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cylinder will be available for just Rs 500

Kaithal News: सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा सिलिंडर

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder will be available for just Rs 500
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी कार्यालय में शुक्रवार को हर घर गृहिणी योजना के संदर्भ में बैठक हुई। इसमें एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि इस योजना के तहत बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को महज 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि 500 रुपये से अधिक जो सिलेंडर की राशि गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर की डिलीवरी के समय ली जाएगी, वह राशि परिवार के महिला मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी किए गए गैस कनेक्शन धारक भी इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को ऑनलाइन आवेदन साइट ईपीडीएसडॉटहरियाणाफूडडॉटजीओवीडॉटइन पर करना होगा। मुख्यमंत्री के कार्यालय की प्रतिदिन इस योजना के तहत किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन पर आठ फरवरी तक विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


एडीसी ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वे अपनी अधीनस्थ सभी एफएसओ को इस कार्य के लिए बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश जारी करें कि वो संबंधित गैस एजेंसी व डिपो धारकों के माध्यम से सभी बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड धारकों तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उपभोक्ताओं से तालमेल करते हुए सभी का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए कि योजना के लिए जागरूक करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएं व कैंप लगाएं। उन्होंने डीडीपीओ व बीडीपीओ को निर्देश जारी किए कि गांव में सरपंचों के माध्यम से योजना के बारे में मुनियादी करवाएं। इस मौके पर डीएफएससी निशांत राठी, एलडीएम एसके नंदा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed