फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyclothon will be held in Rajound on 20th

Kaithal News: राजौंद में 20 को साइक्लोथॉन का होगा प्रवेश

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will be held in Rajound on 20th
कैथल। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन यानि साइकिल यात्रा निकाली जा रही है, जोकि नशा मुक्ति का संदेश देगी। यह यात्रा 20 सितंबर को जिला के गांव राजौंद से पूंडरी होती हुई कैथल में प्रवेश करेगी और 21 सितंबर को ढांड होते हुई कुरुक्षेत्र जिला में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में आईपीएस अधिकारी तथा सामुदायिक पुलिसिंग एंड आउटरीच के स्पेशल ऑफिसर पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से नशा मुक्त हरियाणा अभियान में जिले के साइक्लोथॉन के माध्यम से सकारात्मक जिम्मेदारी निभाएगा और आगामी 20 सितंबर को कैथल जिला में पहुंचने वाले साइक्लोथॉन में उत्साहपूर्वक जिलेवासी साइकिलिंग करते हुए नशा मुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की शृंखला में एक से लेकर 25 सितंबर तक नशा मुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों को कवर किया जा रहा है और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए साइकिल रैली यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर एसडीएम कपिल कुमार, एसडीएम गुहला कृष्ण, जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, बीडीपीओ अन्नू टांक, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed