फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyclothon reached to raise awareness against drug abuse

Kaithal News: नशे के खिलाफ अलख जगाने पहुंची साइक्लोथॉन

Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon reached to raise awareness against drug abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद/पूंडरी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की शृंखला में हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों को कवर करते हुए साइक्लोथॉन यात्रा ने बुधवार को जिला कैथल में प्रवेश किया।

राजौंद के अलेवा रोड पर प्रवेश प्वाइंट पर एसपी उपासना, सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक, डीएसपी उमेद सिंह व सज्जन सिंह, बीडीपीओ कंचन लता, डीएसओ सुमन मलिक के साथ सरपंच दीपक, अनिल कुमार के साथ जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों, नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, बच्चों ने साइक्लोथॉन का स्वागत किया। साइक्लोथॉन को लेकर नागरिकों को जोश व उत्साह पूरे चरम पर रहा और उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए साइकिलिस्ट में जोश भरा और साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हुए साइकिल दौड़ाई। विभिन्न स्थानों पर साइक्लोथॉन का जिला वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन



वरिष्ठ नागरिक पूरी साइक्लोन यात्रा में साइकिल चलाकर दे रहे हैं युवाओं को प्रेरणा : साइक्लोथॉन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों जयपाल सिंह, सहदेव सिंह व कमलेश देवी में गजब का जज्बा व हौसला दिखाई दे रहा है। ये तीनों वरिष्ठ नागरिक साइक्लोथॉन के स्टार्टिंग प्वाइंट करनाल से ही साइक्लोथॉन के साथ-साथ चल रहे हैं और लोगों को ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देते हुए जागरूक करते आ रहे हैं। इनका एक ही उद्देश्य है साइक्लोथॉन यात्रा पूरी करते हुए हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने में तन-मन से अपना योगदान देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका मानना है कि जब तक हौसला और हिम्मत है वे यात्रा के अंतिम पड़ाव तक साइक्लोथॉन के साथ-साथ चलते हुए लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, सीईओ अश्वनी मलिक, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, बीजेपी नेता तुषार ढांडा, डीएसपी उमेद सिंह व सज्जन सिंह, बीडीपीओ कंचन लता, डीएसओ सुमन मलिक, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, दीपक कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, सतपाल, भूप सिंह, बलबीर कश्यप, गुरमीत, राजेश, रोहताश मौजूद रहे।
ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश : एसपी उपासना
एसपी उपासना ने साइक्लोथॉन का स्वागत करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश दिया जा रहा है। युवाओं को नशे की दलदल में फंसने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेशभर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का लोग बड़े उत्साह से स्वागत कर रहे हैं और इनके साथ स्वयं भी साइकिल चलाकर आमजन को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
साइक्लोथॉन का हर जगह हो रहा स्वागत : भूपेश्वर
मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने साइक्लोथॉन में शामिल होते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री व नशा मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार चलाई गई साइक्लोथॉन यात्रा का पूरे प्रदेश में भारी जोश के साथ स्वागत किया जा रहा है। जहां-जहां यह यात्रा पहुंचती है, अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भारत मां की जय घोष और वंदे मातरम से इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखने और ड्रग्स फ्री प्रदेश बनाने के लिए एक सशक्त संदेश साइक्लोथॉन के माध्यम से पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री का साइक्लोथॉन अभियान सराहनीय : गुर्जर
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने पूंडरी में साईक्लोथॉन यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नशे के खिलाफ युवा शक्ति में जागरूकता फैलाई जा रही है। देश का हर नागरिक आज हरियाणा को बड़े गौरव के साथ देखता है, क्योंकि हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का कार्य किया गया है। सेना में हर 10वां सैनिक हरियाणा से है। जोकि अपने-अपने क्षेत्रों में देश-विदेश में हरियाणा का मान बढ़ा रहे हैं।

ड्रग फ्री हरियाणा का सपना करेंगे साकार : सीईओ
जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए एक सराहनीय शुरुआत की, जिसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए। नशा मुक्ति से युवाओं को खेल व रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढऩे की प्रेरणा मिलती है। अब साइकिल यात्रा के माध्यम से नशा विरोधी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला, आर्थिक रूप से खाली कर देता है, जिससे परिवार दुखी और बच्चे लाचारी महसूस करने लगते हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि नशे में लिप्त युवाओं को इससे छुटकारा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed