फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyclothon journey awakened the spirit

Kaithal News: साइक्लोथॉन यात्रा ने जगाई अलख

Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon journey awakened the spirit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नशा मुक्त हरियाणा की सोच को आगे बढ़ाते हुए साइक्लोथॉन यात्रा बुधवार को जींद जिला के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, खिलाड़ियों व दिव्यांगजनों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। जिस उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन यात्रा का कैथल जिले में स्वागत हुआ, उसी जोश एवं विश्वास के साथ विदाई की गई।

पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएसपी सुशील प्रकाश आदि ने बुधवार की सुबह पुलिस लाइन से साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा प्रदेश की भावी पीढ़ी व युवाओं के लिए चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश तो इस कहावत से विख्यात है कि जित दूध-दही का खाणा, वो म्हारा हरियाणा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने की दिशा में अहम साबित होगी। जन जागरूकता मुहिम के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइक्लोथॉन की अगुवाई कर रहे एसआई अशोक कुमार ने अपनी साइकिल पर लोटा सजाया हुआ है, जिसमें नागरिक नमक डालकर नशा न करने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने युवा शक्ति को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था को संभाला। डीएसपी सुशील प्रकाश ने स्वयं साइकिल भी चलाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अगुवाई की।





डीएसपी बीरभान यात्रा के साथ साथ चले। विभिन्न प्वाइंटस पर पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं में सुरेश संधू, भीमसेन अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी प्रवीन प्रजापति, भाजपा नेत्री निधि मोहन, शक्ति सौदा, अक्षरा गुप्ता, समाजसेवी सुरेंद्र गर्ग बिट्टू के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में एचएसवीपी के ईओ वकील अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, कलायत तहसीलदार दिनेश ढिल्लों, एलडीएम एसके नंदा, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, डा. बीरबल दलाल, आयुष विभाग से एचएस हुड्डा, आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल, मार्केटिंग बोर्ड से एक्सईएन सतपाल गोपेरा, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, चंदाना गांव से गांव के सरपंच वीरेंद्र, कैलरम गांव के सरपंच नरेश, सरपंच शिमला रामचंद्र, पिंजूपुरा सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र, बाता सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

योगासन से दिया ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश



सबसे पहले साइक्लोथॉन यात्रा में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन में आयुष विभाग के सहयोग से योगासन किया और ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश दिया। पुलिस लाइन से यात्रा महाराजा मिहिर भोज चौक, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा, जाखौली अड्डा आदि से होते हुए चंदाना, कैलरम, बाता, कलायत तथा शिमला गांव से जींद जिले में प्रवेश कर गई।


सहयोग में समाजसेवी संस्थाएं भी जुटीं

साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत सेवा के लिए शहर की समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आईं। यात्रा में शामिल पुलिस जवानों के लिए बर्फानी सेवा मंडल की ओर से सेवा भाव से सुबह का नाश्ते का प्रबंध किया गया। ढांड रोड बाईपास चौक पर युवा मार्गदर्शन मंच हरियाणा व अखिल भारतीय मानव सेवा समिति व अखिल भारतीय हिंदू महासंघ ने पिहोवा चौक पर यात्रा का स्वागत किया। जीवन रक्षक दल सदस्यों ने यात्रा में भाग लिया। खेल विभाग की ओर से वरिष्ठ बॉक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीत सिंह की अगुवाई में अनेक खेलों के खिलाड़ियों ने लगातार दो दिन तक यात्रा में भाग लिया। वहीं जगह-जगह विभाग के प्रशिक्षकों ने यात्रा का स्वागत किया।





गुरमीत सिंह ने युवाओं का खेलों में भाग लेने का आह्वान किया और यात्रा के दौरान युवाओं से अपील की कि वे साइकिल चलाने को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed