फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyber ??Police Station will open in the first week of July

जुलाई के प्रथम सप्ताह में खुलेगा साइबर पुलिस थाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??Police Station will open in the first week of July
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में जल्द ही एक ओर पुलिस थाना खुलने वाला है। इस समय साइबर क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिस कारण पुलिस की ओर से जुलाई के प्रथम माह में जिले में साइबर पुलिस थाना खोला जाएगा। इस समय साइबर पुलिस चौकी थाना सिविल लाइन में चल रही है। इंस्पेक्टर सोमबीर को साइबर थाना की जिम्मेवारी दी गई है।
जिले में पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस को दूरदराज जाकर साइबर क्राइम मामलों में कार्रवाई करने में दिक्कतें आती हैं। अब साइबर क्राइम के लिए अलग से पुलिस थाना होगा तो पुलिस को जांच में परेशानी नहीं होगी। साइबर पुलिस थाने में साइबर मामलों की जांच में सक्षम पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा, जिससे साइबर अपराध के मामलों की जांच में तेजी आएगी।
विज्ञापन

पुलिस की वेबसाइट पर साइबर पुलिस थाने के नाम से नया अपडेट दिया गया है। अभी तक इस थाने में कोई एफआईआर नहीं दर्शाई जा रही। यह थाना जिले का चौदहवां पुलिस थाना होगा। इस समय जिले में थाना शहर, थाना सिविल लाइन, थाना सदर, महिला थाना, यातायात पुलिस थाना, चीका, ढांड, गुहला, कलायत, सीवन, राजौंद, पूंडरी व तितरम पुलिस थाने जिले में चल रहे हैं। इसके अलावा सीआईए-1 व 2 भी जिले में बड़े अपराधों की जांच के लिए अलग से काम करती हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि जुलाई के प्रथम माह में साइबर पुलिस थाना खोला जाएगा, जिसके लिए जगह भी निश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed