फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyber fraud in the name of RTO Challan App, 19 lakh rupees stolen

Kaithal News: आरटीओ चालान एप के नाम पर साइबर ठगी, हड़पे 19 लाख रुपये

Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud in the name of RTO Challan App, 19 lakh rupees stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया हथकंडा अपनाते हुए युवक को गाड़ी चालान के नाम पर झांसे में ले लिया। अज्ञात नंबर से युवक के मोबाइल पर आरटीओ चालान लिखी हुई एक एप (एपीके फाइल) भेजी गई, जिसे असली समझकर उसने क्लिक कर दिया। इसके बाद इस क्लिक ने उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी ठगी की पटकथा लिख दी।

अगले ही दिन उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से नेट बैंकिंग के जरिए करीब 19 लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंजाब में था परिवार के साथ, उसी दौरान वारदात ः सेक्टर 19 पार्ट-2 कैथल निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 17 जुलाई को वह अपनी बहन और बच्चों के साथ गाड़ी से पंजाब के कपूरथला जिले के गांव भठनूरा गया हुआ था। शाम के समय मोबाइल चेक करते हुए उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से आरटीओ चालान” नामक एपीके फाइल आई। उसे लगा कि शायद उसकी गाड़ी का चालान हो गया है। उसने फाइल खोली तो चालान ओपन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन वह स्वर्ण मंदिर अमृतसर मत्था टेकने गया। लौटते समय जब उसने लुधियाना के पास मोबाइल देखा तो खाते से तीन लाख रुपये कटने का मैसेज आया। चौंककर उसने अन्य मैसेज देखे तो पता चला कि खाते से करीब 10 लाख रुपये निकल चुके हैं। बाद में जब दूसरे बैंक खाते की जांच की तो उसमें से भी लगभग नौ लाख रुपये गायब मिले।


पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने नेट बैंकिंग के जरिए उसके दोनों खातों से कुल 19 लाख एक हजार 421 रुपये निकाल लिए।

एपीके फाइल को जानें...

n एपीके फ़ाइल, जिसका मतलब एंड्रॉइड पैकेज किट है, एक फाइल प्रारूप है जिसका उपयोग एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐप्स को वितरित और इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है. यह एक पैकेज फ़ाइल की तरह है जिसमें एक एंड्रॉइड ऐप को चलाने के लिए आवश्यक सभी फ़ाइलें और मेटाडेटा शामिल होते हैं. दूसरे शब्दों में, एपीके फाइल कंप्यूटर की ईएक्सई फाइल के समान है, लेकिन एपीके एंड्रॉइड ऐप्स के लिए होती है।

खतरा क्यों है

n
अज्ञात नंबर या लिंक से आई एपीके फाइल में वायरस/स्पाईवेयर छिपा हो सकता है।

n
इसे इंस्टॉल करने पर हैकर्स आपके मोबाइल और बैंकिंग डेटा पर कंट्रोल पा सकते हैं।

कैसे बच सकते हैं

n
किसी भी अज्ञात नंबर या लिंक से आई एपीके फाइल को कभी भी न खोलें।

n
केवल गूगल प्ले स्टोर या ऑफिशियल वेबसाइट से ही ऐप डाउनलोड करें।

n
अगर ऐसी कोई फाइल आए तो तुरंत डिलीट करें और रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed