फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   currency crisis, salery, banks, no note, kaithal

पगार के लिए कतार, नहीं मिल पाई पहले दिन कर्मचारियों को 10 हजार की नकदी

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
currency crisis, salery, banks, no note, kaithal
बैंकों में लगी रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 वीरवार एक दिसंबर को पगार के लिए कर्मचारी सरकार की घोषणा अनुसार नकदी के लिए बैंकों में पहुंचे। लेकिन अधिकतर बैंकों में कर्मचारियों को घोषणा के अनुसार 10 हजार रुपये नकदी नहीं मिल पाई। हालांकि कुछ बैंकों में कर्मचारियों को नकदी देने में वरीयता दी गई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह कर्मचारी वेतन आने के चलते नकदी के लिए लाइनों में लगे।  बैंकों में नकदी की कमी के कारण कर्मचारियों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।

वेतन के पहले दिन पंजाब नैशनल बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई बैंक से वेतन लेने पहुंचे रमेश, शमशेर सिंह और गुरनाम सिह ने बताया कि वह वेतन के लिए ड्यूटी से छुट्टी लेकर बैंकों में लाइन में खड़े।
विज्ञापन


एसबीआई बैंक में सबसे ज्यादा वेतन भोगियों के खाते हैं। यहां पहले दिन कर्मचारियों को 2 से लेकर 5 हजार रुपये तक वेतन दिया जा सका। क्योंकि यहां इतनी ज्यादा नकदी नहीं पहुंची थी कि सभी कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपये नकदी दी जा सके। इसी प्रकार से पीएनबी में 4 से 5 हजार रुपये तक दिए जा सके। वहीं एक्सिस बैंक में पहुंचे कर्मचारियों को 10 हजार रुपये तक नकदी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन आना था ज्यादा कैश, आया सामान्य दिनों से भी कम
वीरवार को इस माह का वेतन का पहला दिन होने के कारण ज्यादा नकदी पहुंचने का अनुमान था। लेकिन जिले में सामान्य दिनों के 10 से 12 करोड़ की बजाए करीब 8 से 9 करोड़ रुपया पहुंचा। जिस कारण दिन भर लोग नकदी के लिए बैंकों में खड़े रहे।


लीड बैंक मैनेजर टी के राणा ने बताया कि शुक्रवार को ज्यादा नकदी पहुंचने का अनुमान है। साथ ही कई बैंक विभागों के मुखियाओं को नकदी देने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वे अपने कर्मचारियों की संख्या अनुसार वेतन की 10-10 हजार रुपये की नकदी दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed