फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cultural programs and choreography mesmerized the audience

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम और कोरियोग्राफी ने मोहा मन

Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs and choreography mesmerized the audience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसएस एजुकेशन सोसाइटी की ओर से संचालित चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी राकेश गर्ग एवं बाला गर्ग मौजूद रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक खरबंदा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर बीआरडीएम स्कूल की प्राचार्या श्रेया गर्ग एवं सरोजिनी नायडू पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मोनिका बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पावन चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया। वहीं, मस्ती की पाठशाला की नाटिका के माध्यम से स्कूली बच्चों ने संदेश दिया कि मानव जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। बाल सदन परिवार के लड़कों के भांगड़ा खूब सराहा। नन्ही-मुन्ही बच्चियों की ओर से प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने सभी का मन मोहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने कहा मानव के जीवन में मां का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस सोसायटी के चेयरमैन रविभूषण गर्ग एवं राजरानी गर्ग ने की। इस अवसर तृप्ता शर्मा, मधु सैनी, कुसुम बिंदलिश, सुमित्रा परूथी, अमित कौशिक, मोनिका सहारन, लक्की धीमान, केशव मोहन, सुदेश रानी, कविता सैनी, सोनम भाटिया, शैली मित्तल, पूजा सोनी, दीपिका शर्मा, डिंपी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed