फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, students hunger full day, kala utsav, kaithal

कला उत्सव में सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक भूख में बिलखते रहे विद्यार्थी

Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
cultural programme, students hunger full day, kala utsav, kaithal
अपनी बारी का इंतजार करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा पर ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी तरह अव्यवस्था हावी रही। कला उत्सव में विद्यार्थियों के बैठने तक की जगह नहीं मिली। कला उत्सव को देखने के लिए किसी प्रकार का प्रबंध नहीं किया गया। आयोजकों ने कला उत्सव को एक ही कमरे में करवा दिया। उत्सव स्थल पर विद्यार्थियों को कपड़े भी खुले आसमान के नीच बदलने पड़े। सुबह आठ बजे कला उत्सव में भाग लेने पहुंचे विद्यार्थी शाम चार बजे वहां से भूखे वापस घरों को लौट गए।
विज्ञापन


आयोजकों ने ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव का बैनर तक लगाना भी जरूरी नहीं समझा। कला उत्सव एक राष्ट्रीय स्तरीय उत्सव है। जिसमें जिले के तीन विद्यार्थियों ने 2015 में हुए सांग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जिनको तत्काल मानव एवं संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने एक लाख 25 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया था। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी इस उत्सव को लेकर केवल औपचारिकता पूरी करने में जुटे रहे। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक विश्वजीत, सुभाष शर्मा, सविता गुप्ता, सतीश कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर अनिल कुमार, नेहा वर्मा, सुमित कुमार, शशि गुलाटी, मुस्कान मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूख से बिलखते रहे विद्यार्थी
कला उत्सव का हिस्सा बनने आए विद्यार्थी सुबह तो खुश नजर आए लेकिन वहां पर खाने व बैठने तक की व्यवस्था न मिलनेे के बाद विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी। विद्यार्थी सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक भूख से बिलखते रहे। अधिकारी अपनी औपचारिकता पूरी करके चले गए। अधिकारी स्वयं तो पूरा दिन चाय की चुस्की और बिस्किट का मजा लेते रहे। लेकिन विद्यार्थियों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
कक्षा नौवीं से बाहरवीं : सांग व रागिनी में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्योड़क प्रथम, नृत्य में राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा प्रथम रहा। सांझी में आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग प्रथम रहा।

छह से आठवीं कक्षा : नाटक व सांझी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति मॉडल स्कूल क्योड़क प्रथम। नृत्य में राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा प्रथम। रागिनी में राजकीय स्कूल नौच प्रथम।

 कला उत्सव में अव्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पता किया जाएगा की कमी कहां रही है।
निर्मल तनेजा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed