फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CSC company employee's leave after complaint of administration

प्रशासन की शिकायत के बाद सीएससी कंपनी के कर्मचारी की छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
CSC company employee's leave after complaint of administration
जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों के भत्ते को हड़पने के मामले में संदिग्ध भूमिका के चलते सीएससी कंपनी के जिला प्रभारी पद से एक कर्मचारी की छुट्टी कर दी गई है। यह कर्मचारी पूरे जिले के कॉमन सर्विस सेंटरों के समन्वय का काम देखता था। इस कर्मचारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला प्रशासन ने कंपनी को कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका के बारे में लिखा था।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों को दिए जाने वाले भत्ते में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। अंदर खाने विभाग ने लाखों रुपये की रिकवरी भी कर ली है और आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय ने डीसी सहित अपने विभाग कार्यालय को पत्र लिखकर बेरोजगार भत्ते में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी थी। इसके बाद विभाग की टीम ने कैथल का दौरा कर आवश्यक जानकारी भी जुटाई है। मामले की जांच तो की जा जा रही है। लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बार-बार जानकारी लेने के लिए प्रयास किए जाने के बावजूद कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही। जिस कारण सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पूरे मामले की जानकारी क्यों नहीं दी जा रही। क्या इस मामले में जिला रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। क्या अधिकारी कुछ छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। आखिर दस दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद विभाग मुख्यालय स्तर पर भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। यदि की जा रही है तो उसका खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा। सरकारी पैसा, वह भी उन बेरोजगारों का, जिनके पास काम नहीं है, उसे अपने खातों में हड़प लेना क्या गंभीर अपराध नहीं है। क्या विभागीय अधिकारी लीपापोती में जुटे हुए हैं? क्या महज रिकवरी करवा लेना ही इतने बड़े अपराध पर पर्याप्त कार्रवाई है। कार्यालय में कितने लाख की गड़बड़ी हुई है। इसमें से कितनी रिकवरी की जा चुकी है। किस-किस की भूमिका संदिग्ध है। इन सारे सवालों के जवाब जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय की ओर से दिए जाने हैं। जिनके संबंध में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।
उधर, जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डीसी ने सीएससी कंपनी के एक कर्मचारी के संबंध में पत्र लिखा था कि इसकी भूमिका जिला रोजगार कार्यालय में हुई गड़बड़ी में संदिग्ध है। कंपनी ने उक्त कर्मचारी की एक तरह से छुट्टी कर दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने खुद ही इस्तीफा दिया है। सूत्रों के अनुसार इस कर्मचारी के कई जानकारों की सीएससी हैं, जिनकी भूमिका भी इस मामले में पूरी तरह से संदिग्ध है।

डीसी प्रदीप दहिया ने महज इतना बताया कि उन्होंने विभाग मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। गड़बड़ी संबंधी जानकारी मिली थी। सीएससी कंपनी का एक कर्मचारी नौकरी छोड़ गया है। इसके लिए कंपनी को लिखा गया था कि संदिग्ध भूमिका के चलते ऐसे कर्मचारी की यहां जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed