Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowds thronged the bus terminal on Bhai Dooj; 10 additional buses were deployed for the convenience of passengers.

Kaithal News: भाई दूज पर बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाईं 10 अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the bus terminal on Bhai Dooj; 10 additional buses were deployed for the convenience of passengers.
बस अड्डे पर पहुंचे हुए यात्री। संवाद
कैथल। भाई दूज के पर्व पर मंगलवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए सुबह से ही बस अड्डे पर पहुंचने लगीं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्था की। विभाग की ओर से 10 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इसके अलावा करनाल, जींद और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

पर्व के कारण बस अड्डे पर सुबह आठ बजे से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई थी। कई बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। महिलाओं और परिवारों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक दिखाई दी। यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग ने स्पेशल कर्मचारियों की ड्यूटी भी बस अड्डे पर लगाई। पर्व को देखते हुए बस अड्डे पर इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मचारियों ने यात्रियों को बसों की जानकारी देने और बसों में चढ़ने-उतरने के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। विभाग को करीब 16 लाख आमदनी हुई है। किलोमीटर व रोडवेज की 160 बसें रूटों पर चलीं।
विज्ञापन


आज भाई दूज, दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक तिलक का शुभ मुहूर्त
पंडित विशाल शर्मा के अनुसार हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। पर्व के लिए बहनों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दूज के पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। करनाल, जींद और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। बस अड्डे पर स्पेशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।- विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक

बस अड्डे पर पहुंचे हुए यात्री। संवाद

बस अड्डे पर पहुंचे हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed