{"_id":"678c040489f0a9d03f0af7f1","slug":"crop-registration-done-on-50-acres-by-misusing-meri-fasal-mera-byora-scheme-kaithal-news-c-18-1-knl1004-563382-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना का दुरुपयोग कर 50 एकड़ पर फसल का किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना का दुरुपयोग कर 50 एकड़ पर फसल का किया पंजीकरण
Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दुब्बल गांव में मेरी फसल- मेरा ब्योरा योजना का दुरुपयोग कर दूसरे किसान की करीब 50 एकड़ पर फसल का पंजीकरण करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में चीका थाना में एक किसान ने शिकायत दी है।
दी गई शिकायत में दुब्बल गांव निवासी रोहताश ने बताया कि उसके नाम दुब्बल में लगभग पांच एकड़ जमीन है। धर्मबीर नाम के व्यक्ति ने फसल का पंजीकरण अपने नाम करवा लिया। आरोपी ने इसी प्रकार से करीब 50 एकड़ भूमि का फर्जी पंजीकरण करवाया हुआ है। वह व्यापारियों व सेलर वालों को जिले के बाहर से फसल मंगवाकर बेचता है। बताया कि दो हजार रुपये की राशि जो किसानों को प्रदान की जाती है, वह आरोपी के खाते में आ रही है। वे हर प्रकार के सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं। भूमि पंजीकरण करने के लिए पोर्टल खोला तो भूमि का पंजीकरण नीटू जिंदल के नाम पर दर्ज मिला। किसान ने बताया कि स संबंध में उसने पीएमओ कार्यालय को भी शिकायत प्रेषित की है। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद