फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crop reached the market, facilities missing

Kaithal News: मंडी में फसल पहुंची, सुविधाएं नदारद

Sun, 09 Apr 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crop reached the market, facilities missing
राजौंद/कैथल। गांव सेरधा की अनाज मंडी में गेहूं की फसल पहुंच चुकी है, लेकिन मंडी में पानी, सफाई की व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया है। अन्य मंडियों में भी अव्यवस्था पर किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


किसान रोहतास, मुकेश,देसा राम, बलिदर, सुभाष, अमन, कृष्ण ने बताया कि सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू करने को कहा गया था लेकिन इसके बावजूद आज तक यहां पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि कई किसानों की फसल मंडी में पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक खरीद की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग तैयार है और कटाई का काम जोर पकड़ने लगा है। एक किसान ने बताया कि उसने लगभग पांच एकड़ की गेहूं कंबाइन से कटवाई है। वह उसे मंडी लेकर पहुंच चुका है लेकिन अभी तक यहां न आढ़ती आए हैं और न ही कोई खरीद एजेंसी के लोग। मंडी प्रशासन की तरफ से यहां चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा राजौंद अनाज मंडी में भी गेहूं पिछले दो दिन से आ रही है, लेकिन खरीद नहीं हुई। हालांकि 2000 क्विंटल गेहूं अनाज मंडी में आ चुकी हैं। अभी तक आढ़तियों की दुकानें भी नहीं लगी हैं। दुकानें न होने के कारण खरीद भी शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि गांव सेरधा में सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राजौंद मे 2000 क्विंटल गेहूं आई हैं। वहीं, गांव किठाना के खरीद केंद्र में गेहूं के पहुंचने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अप्रैल माह का एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन खरीद न होने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, वे मंडी में लेकर आने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में यदि खरीद एजेंसी नहीं आएगी तो किसानों को बहुत दिक्कत होगी। किसानों ने बताया कि उनके लिए हर वर्ष ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed