फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Criminal wanted for bike theft arrested

Kaithal News: बाइक चोरी में वांछित अपराधी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Criminal wanted for bike theft arrested
कैथल। पीओ स्टाफ ने बाइक चोरी मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीओ स्टाफ के एएसआई रणदेव सिंह ने गांव महमूदपुर शेही जिला फतेहाबाद निवासी अपराधी मुकेश को नियमानुसार काबू किया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2021 के दौरान गांव पिंजुपुरा से बाइक चोरी करने का आरोप है। जिस बारे थाना कलायत में केस दर्ज है। बताया कि आरोपी मुकेश को पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 14 मई 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी किसी अन्य मामले में राजस्थान जेल में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी मुकेश को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed