{"_id":"639f23f9c9963c4bde3166f9","slug":"youth-burnt-alive-to-death-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल में सनसनीखेज वारदात, ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जलाया, मायके से पत्नी को लेने गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कैथल में सनसनीखेज वारदात, ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जलाया, मायके से पत्नी को लेने गया था
Sun, 18 Dec 2022 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:00 PM IST
सार
ससुराल वालों ने अपने दामाद से मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव शिमला के मृतक राजीव का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के गांव शिमला में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को उसके मायके से लेने गया था। ससुराल वाले इससे भड़क गए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जींद के गांव अमरगढ़ निवासी मृतक के भाई शिव कुमार ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई और चार बहनें है। उसके भाई राजीव कुमार (27)शादी सकीना शिमला जिला कैथल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी शिमला निवासी सागर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ परिवार से अलग होने के लिए झगड़ा करती थी। इसके बाद एक साल से उसका भाई राजीव और सकीना जींद में रहने लगे थे। उसके भाई के पास एक लड़का एकलव्य जिसकी उम्र करीब तीन साल है। राजीव और सकीना में झगड़ा होता था। झगड़े को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन हर बार समझौता हो जाता रहा।
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले सकीना राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता-पिता के पास गांव शिमला चली गई। उसका बहनोई सागर राजीव को कहता था कि तू गांव शिमला आएगा तो तुझे देख लेंगे। रविवार को उसका भाई राजीव सकीना को लेने के लिए गांव शिमला गया था। शिमला में उनकी बहन साहिल, राजीव की पत्नी सकिना, केलो देवी, चंद्रभान, सागर ने राजीव के साथ मारपीट की और तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे राजीव की मौके पर मौत हो गई।
कलायत थाना के जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल, सकीना, सास केलो देवी, ससुर चंद्रभान, बहनोई सागर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।