फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two smugglur, arrest, police, kaithal

3 किलो अफीम व 1 किलो भुक्की बरामद

Tue, 15 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 15 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
two smugglur, arrest, police, kaithal
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस धानक बस्ती में छापा मारकर एक व्यक्ति के पास से तकरीबन 3 किलो अफीम व 1 किलो भुक्की बरामद की है। पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत पांच लाख से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी युवक अपने यहां फुटकर में नशीला पदार्थ बेचता था अथवा बड़ी खेपें इधर से उधर सप्लाई करता था। नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अरसे से एक्टिव हुई जिला पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करके पूरे के पूरे रैकेट की परतें उधेड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी गुहला सुलतान सिंह के अनुसार पुलिस को अपने मुखबिरों से जानकारी मिली थी कि धानक बस्ती निवासी सुखदेव पुत्र हरिकेश अपने घर में ही नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने पहले अपने तरीके से इस बात की तस्दीक की और आज दोपहर बाद धानक बस्ती में आकर सुखदेव के घर की घेरा बंदी कर ली। आरोपी युवक को जैसे ही पुलिस आने की भनक लगी तो वह एक बैग हाथ में लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर ही उसे दबोच लिया। सुखदेव के हाथ में लिए बैग में 3 किलो 100 ग्राम अफीम तथा तकरीबन एक किलो भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन


नशे के तस्कर को पकड़ने में सीआईए-1 कैथल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। सीआईए की टीम जोगा सिंह की अगुवाई में चीका पहुंची तथा तस्कर के घर के आसपास पहुंचकर पहले यह सुनिश्चित कर लिया कि उसके पास माल है या नहीं तथा वह घर पर है या कहीं और। पुलिस ने धानक बस्ती के उन तमाम ठिकानों पर अपने आदमी खड़े कर दिए जहां से तस्कर निकल भागने की कोशिश कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed