{"_id":"0785e7f92139a1ba1338110102d4b6e4","slug":"two-girls-kidnaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शादी का झांसा देकर दो युवतियों का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो युवतियों का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मामलों में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग व एक युवती के भगाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बलराज नगर निवासी महिला ने बताया कि हिसार के मुगलपुर निवासी नवीन उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया है। जांच अधिकारी एसआई इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज किया था। लेकिन जांच करने के बाद पाया कि लड़की ने प्रेम विवाह करके हिसार के सेफ हाउस में है।
दूसरे मामले में कुराड़ निवासी एक व्यक्ति ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के बादशाहपुर निवासी जसू उसकी 18 वर्षीय बेटी का शादी का झांसा देकर ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत ने बताया कि पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।