फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   three, days,youth, death ,sector

तीन दिन से लापता युवक का शव सेक्टर 21 में सीवरेज से मिला

Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 वीरवार 16 मार्च को लापता हुए 17 वर्षीय युवक का शव रविवार को सेक्टर 21 के सीवरेज से मिला। उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या की गई है। पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं शव मिलने से युवक की तलाश कर रहे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार अर्जुन नगर अर्जुन नगर कैथल निवासी विशाल ने पुलिस को बताया था कि उसका 17 वर्षीय भाई सन्नी 16 मार्च की रात को बाइक लेकर गया था। उसके बाद से वह वापिस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं रविवार शाम पुलिस को सेक्टर 21 के सीवरेज से एक युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त के लिए सन्नी के परिजनों को बुलाया तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त सन्नी के तौर पर कर दी। इसके साथ परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में दो युवकों पर सन्नी की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक एक निजी दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को इस मामले में युवक के लापता होने का मामला दर्ज किया था। रविवार सांय उसका शव सेक्टर 21 के सीवरेज से बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चाकुओं से गोदने के निशान हैं। जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है कि उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed