{"_id":"c9c64fdd2a1357c3ae0fcf3237b41772","slug":"threat-to-viral-video-on-whats-app-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्हॉट्स-एप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हॉट्स-एप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म
कैथल/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर स्थित एक रिहायशी एरिया में स्थित धार्मिक स्थल में दो युवकों ने एक नाबालिग के साथ व्हॉट्स एप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दो ने उनका सहयोग करते हुए धार्मिक स्थल के बाहर पहरा दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में यहां रिहायसी कॉलोनी निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गांव सेगा निवासी कपिल का मॉडल टाउन में कुछ लोगों के पास आना-जाना था। इसी बीच उसने उसकी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन दे दिया। गत 12 दिसंबर रात करीब 10 बजे कपिल ने उसकी बेटी के पास फोन किया कि वह रात को यहां स्थित एक धार्मिक स्थल में आएगा। वह भी वहां आ जाए। अन्यथा उसका वीडियो वह व्हाट्स-एप पर अपलोड कर देगा।
विज्ञापन
उसकी बेटी ने उसे आने से मना कर दिया। इसी बीच रात करीब 12 बजे सारन निवासी अमन उर्फ सोनू के फोन से उसकी बेटी के पास फोन आया। जिसने उसको कहा कि अगर वह वहां नहीं आई तो वह उसका वीडियो व्हाट्स-एप पर डाल देगा। रात करीब 12 बजे उसकी बेटी दबाव में आकर घर से चली गई। जहां कपिल व अमन दोनों मौजूद थे। दोनों ने उसकी बेटी को मंदिर के कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। कपिल व अमन ने कौथ कला जिला हिसार निवासी सुशील व सारण निवासी विकास को भी वहीं में बुला लिया।
विज्ञापन
इन दोनों युवकों ने धार्मिक स्थल के कमरे के बाहर पहरा दिया और कपिल व अमन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी बेटी को किसी पर को इस बारे में बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुबह पांच बजे कपिल उसे गांव सेगा ले गया। जहां से वह सुबह करीब 11 बजे उसे वापस छोड़ गया। जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसकी बेटी काफी घबराई हुई थी। उसने सारी आपबीती परिवार को सुनाई। इस पूरे प्रकरण में धार्मिक स्थल के पुजारी का भी हाथ है।
पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की जांच डीएसपी एईसी जोगिंद्र सिंह जी कर रहे हैं।
निर्मला देवी, एसएचओ, महिला थाना।