फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teenager attacked in Kaithal, Five accused hit bike with car, Death on spot, threat to friend

कैथल में किशोर पर हमला: पांच आरोपियों ने बाइक को मारी कार की टक्कर; मौके पर मौत, दोस्त को दी धमकी

Fri, 29 Sep 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

कैथल से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Teenager attacked in Kaithal, Five accused hit bike with car, Death on spot, threat to friend
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव बात्ता में रंजिश के चलते पांच आरोपियों ने एक किशोर को जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाइकिल को कार की टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। आरोपियों ने किशोर के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी दोनों दोस्तों को जान से मारने की योजना बनाकर डंडे लेकर उनके पीछे लगे थे। एक ने अपनी मोटरसाइकिल तंग गलियों ले जाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक के दोस्त को भी आरोपियों ने दी है जान से मारने की धमकी
गांव बात्ता बड़ी आल पट्टी निवासी दीपक कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह शराब का ठेकेदार है। 26 सितंबर को गांव के ही शक्ति का नकुल नामक युवक से झगड़ा हुआ था। इस संबंध में नकुल की शिकायत पर शक्ति व अन्य के खिलाफ कलायत में मुकदमा दर्ज है। 28 सितंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने घर से गली में घूमने के लिए धर्मा वाला चौंक नथवान पट्टी में गया हुआ था। वहां उसे तेज रफ्तार गाड़ी की आवाज सुनाई दी और देखा तो गाड़ी के आगे-आगे दो मोटरसाइकिल जिसमें से एक पर उसका रिश्ते में 17 वर्षीय पोता अवतार उर्फ साहिल व दूसरे मोटरसाइकिल पर शक्ति जा रहे थे और घबराए हुए थे।
विज्ञापन


पीछे गाड़ी, जिसके शीशे खुले हुए थे, उसमें पांच लड़के अपने अपने हाथों में डंडे लिए हुए गाड़ी की खिड़की से ललकारा मारते हुए जा रहे थे। गाड़ी को अजय चला रहा था। उस दौरान गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति व साहिल को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी की टक्कर साहिल के मोटरसाइकिल को मार दी। साहिल टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सहित गली में गिर गया व शक्ति ने अपने आपको गाड़ी से बचाते हुए बाएं साइड वाली गली में वाहन मोड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में से नकुल, योगेश उर्फ चीकू, अजय, हनी व नकुल के मामा का लड़का निशांत राणा नीचे उतरे और उन्होंने साहिल को चेक किया और कहा कि यह तो मर गया अब शक्ति व उसके दूसरे साथियों को जान से मारेंगे। यह कहकर आरोपी गाड़ी व हथियारों सहित मौके से भाग गए। उन्होंने साहिल को संभाला और उसे कैथल के एक अस्पताल में लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने जांच के बाद साहिल को मृत करार दे दिया।


शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने सलाह बनाकर रंजिश में दोनों को जान से मारने की नीयत से साहिल को गाडी की टक्कर मारी और उसे जान से मार दिया। आरोपियों ने शक्ति को भी जान से मारने की धमकी दी है। कलायत थाना एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed