फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Syria,Emergency, Kaithal, Haryana

सीरियाई जेल से रिहा होकर आए युवक की हालत बिगड़ी

Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Syria,Emergency, Kaithal, Haryana
सीरीया - फोटो : ब्यूरो
कैथल। चौदह महीने सीरियाई जेल में एक रोटी के सहारे जीवित रहे अरुण कुमार की हालत बिगड़ गई है। उनकी आंतों ने काम करना बंद कर दिया। जिस कारण उसे निजी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में रखा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी है। साथ ही उस एजेंट के प्रति भी रोष बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से वे जेल में 14 माह बीता कर इसी माह भारत लौटे थे।
विज्ञापन


गांव जगदीशपुरा निवासी अरुण कुमार, सर्वजीत सिंह सहित कुरुक्षेत्र जिले के दो युवक लेबनान जाते समय सीरिया में पकड़े गए थे। जहां से 14 महीने तक जेल में बंद रहे। उन्हें वहां तक पहुंचाने वाले पिहोवा के ही एजेंट ने पकड़े जाने के बाद उनकी कोई सुध नहीं ली। उनके परिजनों द्वारा कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई मदद नहीं मिली तो भारतीय दूतावास में संपर्क किया गया।
विज्ञापन


वहां के अधिकारियों ने दो माह पूर्व इन युवकों से जेल में संपर्क किया। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए भारतीय दूतावास ने चारों युवकों को वहां से रिहा करवाकर वतन वापसी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटने पर अरुण ने बताया था कि सीरियाई जेल में उन्हें एक रोटी खाने को मिलती थी। लंबे समय तक यही भोजन खाया।

जिस कारण काफी परेशानियां हुई थीं। घर लौटने के बाद करीब दस दिनों तक वह ठीक रहा। लेकिन शनिवार को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे यहां एमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाना पड़ा। अरुण के पिता कृष्ण कुमार ने कहा कि उसका 23 वर्षीय बेटा एजेंट की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

भूख एवं बुखार के कारण पेट की आंत ने करना बंद किया:-शाह अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजेश शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक बुखार रहने एवं भूख के कारण अरुण की आंतों ने काम करना बंद कर दिया है। जिस कारण उसकी हालत गंभीर है। दो-तीन दिन में कुछ सुधार की उम्मीद है। फिल्हाल उसका इलाज चल रहा है।


एजेंट के खिलाफ दर्ज है एफआईआर:-पुलिस ने पिहोवा के एजेंट के खिलाफ खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की है। एसएचओ सदर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस एजेंट के खिलाफ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed