फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Suspend, Police, Bribe, Murder, Kaithal, Haryana

सड़क हादसे में मौत के मामले में कार्रवाई न करने पर गिरी गाज

Sat, 16 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Suspend, Police, Bribe, Murder, Kaithal, Haryana
सस्पेंड - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी युवकों को जाने देने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने सीवन थाने में तैनात हवलदार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीन अन्य आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में शुक्रवार को एसपी से मिलकर शिकायत दी थी। साथ ही पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात भी दिखाई। जिसमें पुलिस कर्मी आरोपी युवकों को छोड़ते हुए नजर आ रहा है।

एसपी को दी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर 14 निवासी अमिंद्र सिंह ने बताया कि उसके इकलौते पुत्र दमन का 11 अप्रैल को गांव पोलड़ के निकट एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कार चालक द्वारा टक्कर मारे जाने के कारण देहांत हो गया था। सूचना मिलते ही सीवन थाना के कर्मचारी शक्ति सिंह, सतीश व दो अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने गाड़ी के ड्राईवर व अन्य एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राईवर व उसके साथ व्यक्ति नशे में धुत थे। गाड़ी में शराब की बोतल भी थी। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के साथ सांठ-गांठ करके मौके से फरार करवा दिया और एफआइआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली। आरोपी पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए का पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वीडियो बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि पुलिस कर्मियों को गाड़ी से शराब की बोतलें व गिलास भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने उन्हें यह कहकर गुमराह कर दिया कि आरोपी उसकी गिरफ्त में है। उनकी जमानत हो गई। लेकिन उन्हें पता चला कि उक्त आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार ही नहीं किया गया। इसके बाद शक्ति सिंह ने कहा कि आरोपियों का उसे पता नहीं, वे अभी तक फरार हैं। एसपी से मिलने आए लोगों ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। जिस पर एसपी ने मामले की जांच सीवन एसएचओ रामभज को सौंपी।


एसएचओ ने मामले में जांच की जिसमें प्रारंभिक तौर पर आरोपी सही पाए गए। एसपी ने एसएचओ की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी शक्ति सिंह को सस्पेंड कर दिया। मामले में आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच एसपी ने डीएसपी गुहला जितेंद्र कुमार को सौंपी दी।सीवन थाना प्रभारी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि हवलदार शक्ति सिंह को सस्पेंड किया गया है। वहीं आरोपी कार चालक भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed