फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sucied, cycle machenic, police, wife case file, kaithal

वह घर आकर पैसे के लिए करता था मारपीट इसलिए कर रहा खुदकुशी...

Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
sucied, cycle machenic, police, wife case file, kaithal
फांसी - फोटो : अमर उजाला
 सीवन गेट कुटिया आनंदपुर के पास एक साइकिल रिपेयर का काम करने वाले मिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर पैसे के लेन-देन में दबाव डालने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में सीवन गेट निवासी मृतक की पत्नी सिमरन कौर ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पति श्रवण कुमार सीवन गेट पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान करता था। उसके पति ने कुछ समय पहले पैसों की तंगी के कारण अर्जुन नगर निवासी रिंकू से पैसे लिए थे। काफी पैसे उसको वापस भी कर दिए थे। लेकिन आरोपी उसको बचे पैसों के लिए पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह घर पर शराब पीकर आकर मारपीट भी करता था। जिसे लेकर उसके पति काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के कारण मंगलवार शाम को उसके पति ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शहर थाना के पुलिस जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने मृतक श्रवण कुमार की पत्नी की शिकायत पर अर्जुन नगर निवासी रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट छोड़ गया मृतक
एएसआई कर्मबीर ने बताया कि मृतक श्रवण सुसाइड नोट छोड़ गया है। इसमें लिखा है कि उसका एक व्यक्ति से पैसे का लेनदेन था। वह व्यक्ति उस पर पैसे के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पैसे न देने पर उसके घर में शराब पीकर मारपीट करते हुए धमकी भी देता था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed