फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students fight, school gate, two partys, kaithal

स्कूल की छुट्टी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, खूब चले लात और मुक्के

Wed, 10 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 10 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
students fight, school gate, two partys, kaithal
सड़क पर दो बार हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छुट्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में जमकर झगड़ा हुआ। करीब आधे घंटे तक चले छात्रों के झगड़े की पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


स्कूल में हुई आपसी कहासुनी के बाद छात्रों का एक गुट दर्जनों छात्र लेकर सनातन धर्म मंदिर गेट के सामने खड़ा हो गया। कुछ ही देर में छात्रों का दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया। दोनों में झगड़ा हो गया। सैकड़ों छात्रों के सड़कों पर खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने छात्रों को पुलिस आने की सूचना दी। पुलिस की सूचना पाकर विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन मंदिर के बाहर आते ही छात्रों को पुलिस नहीं दिखी तो दोनों गुट फिर से एक दूसरे पर लात-मुक्के बरसाने लगे। छात्रों के झगड़े को देखते हुए शहरवासी सिटी थाने में झगड़े की सूचना लेकर पहुंचे। झगड़े के करीब आधे घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची तो छात्र मौके से फरार हो गए। झगड़े के कारण शहर मेन बाजार से आने वाले लोग सहमे रहे।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि छात्रों का झगड़ा उनके संज्ञान में नहीं है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या स्कूल की छुट्टी के समय पीसीआर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed