{"_id":"588f8cba4f1c1b0b13e80784","slug":"student-burnt-police-case-file-parents-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में आग में झुलसा दसवीं का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में आग में झुलसा दसवीं का छात्र
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से पटियाला के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रिंसिपल के अनुसार छुट्टी जाने के लिए दबाव बनाने की नीयत से छात्र ने कागज जला आग लगाने का नाटक किया था लेकिन वह इससे झुलस गया। वहीं पुलिस का कहना है कि आग उसने खुद लगाई या फिर लगी इसकी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तितरम नवोदय विद्यालय में लड़कों के होस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र के आग में झुलसने की सूचना मिली। सूचना पर स्टाफ सदस्यों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया। छात्र के हाथ, पांव व छाती झुलस गए हैं। फोन पर कैथल के खुराना रोड निवासी इस छात्र के पिता ने बताया कि अभी उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। वह कैसे जला, इस बारे में वही सही जानकारी देगा, तभी पता चलेगा। इसलिए अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।
स्कूल की प्रिंसिपल राजेश कुमारी ने बताया कि झुलसे छात्र ने अपने परिजनों को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार वह घर जाना चाहता था। इसके लिए उसने कागज से आग लगाई, ताकि कुछ जलने पर घर जाने के लिए छुट्टी मिल सके। लेकिन वह ज्यादा झुलस गया। एसएचओ मनदीप सिंह ने बताया कि छात्र के पास एक और लड़क सोया हुआ था। जो ठीक-ठाक है। इसलिए पता लगाया जा रहा है कि आग उसने खुद लगाई या फिर लगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।